गौतम बुद्ध शायरी स्टेटस | Gautam Buddha Shayari Status Quotes in Hindi

Lord Gautam Buddha Shayari Status Quotes Image in Hindi – इस आर्टिकल में गौतम बुद्ध पर शायरी स्टेटस कोट्स इमेज आदि दिए हुए है. इन्हे जरूर पढ़े.

गौतम बुद्ध को सिद्धार्थ और भगवान बुद्ध के नाम से भी जाना जाता है. इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ और संसार का त्याग कर ज्ञान प्राप्ति के इनका नाम भगवान बुद्ध हुआ. सिद्धार्थ का जन्म एक राजा के घर हुआ. दुनिया की हर सुख-सुविधाओं के बीच अपना जीवन व्यतीत किया। लेकिन मन में उठे प्रश्न और सत्य ज्ञान की खोज में घर-परिवार को छोड़कर एक अर्द्धरात्रि में वे निकल पड़े.

सिद्धार्थ से भगवान बुद्ध बनने के सफर को आप भाग्य का खेल कहिये या ईश्वर की नियति कहिये। लेकिन मैं इसे सिद्धार्थ का संकल्प कहूंगा जिसने ज्ञान और सत्य की प्राप्ति के लिए ली. उनका जीवन बड़ा ही साधारण रहा और उनके उपदेश उससे भी साधरण और हृदय स्पर्शी है. जब भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ तब वे लोगो को ज्ञान और उपदेश देने लगे. आगे चलकर यह एक धर्म का रूप ले लिया जिसे आज हम बौद्ध धर्म के नाम से जानते है.